दरिंदे की हवस का शिकार बनी ये मासूम लड़ रही जिंदगी-मौत की लड़ाई, PGI रैफर

punjabkesari.in Friday, Apr 09, 2021 - 04:16 PM (IST)

कपूरथलाः 15 मार्च 2021 को रेल कोच फैक्ट्री के नजदीक एक 7 वर्षीय बच्ची को बिसकुट देने के बहाने ले जाकर बेरहमी से गुप्त अंग को नुक्सान पहुंचाने के मामले में अमृतसर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने के बाद उसे पी. जी. आई. चंडीगढ़ रैफर किया गया। वहीं मामले में गिरफ़्तार आरोपी को सख़्त सजा दिलाने के मकसद के साथ अदालत ने 5 गवाहों के बयान रिकार्ड किए।

उल्लेखनीय है कि 7 वर्षीय बच्ची को आरोपी मुकेश कुमार पुत्र मनोज मंडल निवासी बंगाली टोला बिहार ने अपनी हवस का शिकार बनाया था। थाना सुलतानपुर लोधी की पुलिस ने बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे गुरु नानक अस्पताल अमृतसर में भर्ती करवाया गया। जहां आप्रेशन के बाद भी बच्ची की हालत गंभीर होने के कारण अब उसे पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया है। पीड़ित पक्ष की तरफ से प्रसिद्ध एडवोकेट राजीव पुरी ने गवाहों के बयान दर्ज  करवाए। वहीं आने वाले दिनों में इस मामले में और भी गवाहों के बयान जल्द ही दर्ज किए जाएंगे।

Content Writer

Vatika