प्रियंका चोपड़ा 45 वर्ष की आयु में करेंगी राजनीति में प्रवेश!

punjabkesari.in Friday, Dec 07, 2018 - 07:54 PM (IST)

जालंधर(धवन): बालीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, जो हाल ही में अमरीका के अभिनेता निक जोन्स के साथ विवाह बंधन में बंधी हैं, वह 45 वर्ष की आयु में राजनीति में प्रवेश कर सकती हैं। यह दावा जाने माने अंक शास्त्री संजय बी जुमानी ने किया है। जुमानी ने 13 वर्ष पहले प्रियंका के विवाह वर्ष संबंधी भविष्यवाणी कर दी थी। उस समय जुमानी ने कहा था कि प्रियंका के जीवन में 9 अंक की महत्वपूर्ण भूमिका है, जो उनके जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन लाता है। 
Image result for actress Priyanka Chopra
उन्होंने कहा कि प्रियंका का जन्म 18 जुलाई 1982 को हुआ था। वह 36वें वर्ष में विवाह बंधन में बंधी, जिसका जोड़ 9 अंक बनता है। उन्होंने कहा कि 2006 में ही उन्होंने प्रियंका के 36वें वर्ष में विवाह बंधन में बंधने की बात कह दी थी। उन्होंने कहा कि 9 अंक का मालिक मंगल ग्रह है, जो कि अग्रि की प्रधानता वाला ग्रह माना जाता है। मंगल उन्हें आगे आकर काम करने की शक्ति देता है। ऐसे लोग कभी भी जीवन में दूसरे या तीसरे नम्बर पर  रह कर काम करना पसंद नहीं करते हैं, इसलिए प्रियंका महिला अभिनेत्रियों में टाप पर रही। उनके अंदर मंगल की विशेष ऊर्जा विद्यमान है। उन्होंने कहा कि प्रियंका जब 18 वर्ष की आयु में मिस वल्र्ड बनी थी, तो उसकी आयु का कुल जोड़ भी 9 अंक बनता था। उन्होंने कहा कि 45 वर्ष की आयु में प्रियंका राजनीति में दिलचस्पी दिखाना शुरू कर देगी तथा राजनीति में आने के बाद वह सफल भी होंगी। उन्होंने बताया कि प्रियंका की राशि जल तत्व की है, इसलिए ऐसे लोग जीवन में यात्रा भी बहुत करते हैं तथा अपने जन्म स्थान से दूर रहते हैं। मिस वल्र्ड का ताज भी प्रियंका ने विदेश में रहते हुए जीता, वह एक सेनाधिकारी की बेटी है। बचपन से ही वह अपने पिता के साथ काफी यात्रा करती रही। उनका करियर मुम्बई में सफल रहा, जिसके आसपास समुद्र है। 

Image result for actress Priyanka Chopra
उन्होंने कहा कि 2018 वर्ष का कुल जोड़ 2 अंक बनता था, जिसका स्वामी चंद्रमा है, यह एक रोमांटिक व स्वप्रशील ग्रह है, इसलिए यह वर्ष फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी अच्छा सिद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रियंका व निक जोन्स में भी काफी समानताएं हैं। प्रियंका जलतत्व तथा निक पृथ्वी तत्व की प्रधानता वाली राशि से संबंध रखते हैं। इसलिए वह एक दूसरे के लिए बने हैं। जैसे कि पृथ्वी व जल सदैव एक साथ रहते हैं। निक जोन्स का अंक 2 बनता है, उनका विवाह भी 2 तारीख को हुआ। इसलिए यह अंक आने वाले समय में भी उनके जीवन पर प्रभाव डालेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News