सत्ता पाने के लिए झूठ की राजनीति कर रहे हैं मोदी: प्रियंका

punjabkesari.in Tuesday, May 14, 2019 - 09:22 PM (IST)

बठिंडा: आल इंडिया कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रिंयका गांधी ने बठिंडा रैली के दौरान प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते कहा कि वह सत्ता पाने के लिए झूठ की राजनीति करते हैं। अगर आप मोदी का भाषण सुनें तो आपको लगेगा देश में सत्तर वर्षों में कोई विकास नहीं हुआ,लेकिन बठिंडा के लोगों को पता है कि इन सालों में देश का कितना विकास हुआ। 2014 में मोदी ने कहा 15 लाख रुपए आपके जनता के खाते में डालेंगे। पर किसी के खाते में एक भी पैसा नहीं आया। न ही किसानों की आय दोगुनी हुई। मोदी के शासन में रोजगार मिलने के बजाय रोजगार घटा है।  

उन्‍होंने कहा कि जब पूरा पंजाब आजादी की लड़ाई लड़ रहा था तो आर.एस.एस. को लोग अंग्रेजी की चम्चागिरी कर रहे थे। आज पंजाब नशे की दलदल में इन्हीं की सरकारों की बदौलत है। राहुल ने यह मुद्दा तब उठाया जब किसी की हिम्मत नहीं थी, लेकिन तब इन्होंने उनका मजाक उड़ाया।

प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस हर गरीब व्यक्ति को 72 हजार रुपए सालाना देगी। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी का बठिंडा पहुंचने पर पंजाब के मुख्‍यमंत्री अमरेंद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू व अन्य कांग्रेस नेताओं का स्‍वगत किया। प्रियंका ने अपने भाषण की शुरूआत पंजाबी से करते हुए बोलो सो निहाल कहा। 


 

 

swetha