आज प्रियंका गांधी के साथ बठिंडा-गुरदासपुर में गरजेंगे नवजोत सिद्धू

punjabkesari.in Tuesday, May 14, 2019 - 02:57 PM (IST)

बठिंडा: लोकसभा चुनाव में पंजाब की सक्रिय राजनीति से गायब चल रहे कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू बठिंडा से कांग्रेस के उम्मीदवार अमरिन्दर सिंह राजा वडि़ंग के हक में प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं। इस बात का खुलासा खुद राजा वडि़ंग ने अपने फेसबुक पेज पर किया है। 

दरअसल, प्रियंका गांधी की ओर से राजा वडि़ंग के हक में आज (मंगलवार को) रैली की जा रही है। वडि़ंग मुताबिक इस रैली में प्रियंका गांधी के साथ कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू भी पहुंच रहे हैं। सूत्रों मुताबिक प्रियंका गांधी के साथ पहले हैलीकाप्टर के द्वारा नवजोत सिद्धू बठिंडा पहुंचेंगे और वहां रैली को संबोधन करने के बाद गुरदासपुर के लिए रवाना होंगे। जहां वह कांग्रेस के उम्मीदवार और पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ के हक में प्रचार करेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले यह भी कहा जा रहा था कि नवजोत सिद्धू खराब गले के कारण अगले दो दिनों तक चुनाव प्रचार नहीं कर सकेंगे। खबरें यह भी थी कि पंजाब कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में उचित जगह न मिलने के कारण भी सिद्धू नाराज थे। 

Vaneet