प्रियंका गांधी ने की CM चन्नी की तारीफ, पंजाब को लेकर कही यह बातें

punjabkesari.in Sunday, Feb 13, 2022 - 04:40 PM (IST)

धूरी: पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की जनरल सचिव प्रिंयका गांधी चुनाव प्रचार करने यहां पहुंची। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रियंका गांधी को खेतों की भी सैर करवाई। उन्होंने खेत की मोटर पर बैठ कर सरसों का साग और मक्की की रोटी भी खाई। 'नई सोच, नया पंजाब' रैली का प्रियंका गांधी ने संबोधन किया। उन्होंने कहा कि जो राजनीति इस समय पंजाब में चल रही है, उसकी नीयत पहचाननी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि यदि पंजाब में 5 साल कांग्रेस की सरकार चली तो इन 5 सालों के दौरान विकास भी हुआ है।

यह भी पढ़ें : सबसे कम व अधिक मतदाताओं वाली सीटों में दोगुने से भी ज्यादा का अंतर

प्रियंका गांधी ने कहा कि जब हमें लगा कि हमारी सरकार भाजपा के कहने पर चल रही है तो बदलाव किया गया और यह बदलाव बेहद जरूरी था, जिसके बाद चरणजीत सिंह चन्नी आए। उन्होंने कहा कि यह हमारा दावा है कि पूरे देश में ऐसी कोई सरकार नहीं है, जिसने 111 दिनों में इतने काम किए हों। उन्होंने कहा कि चरणजीत चन्नी ने 6 हजार, 400 करोड़ किसानों के कर्ज माफ किए, 1500 करोड़ बिजली के बिल माफ किए, किसानों को मुफ्त बिजली मुहैया करवाई, बिजली के रेट 3 रुपए प्रति यूनिट तक लाए।

यह भी पढ़ें : पंजाब पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस व CM चन्नी साधा निशाना

प्रियंका गांधी ने कहा कि पंजाब में आज सबसे बड़ी समस्या महंगाई और रोजगार है। इसलिए पंजाब को एक ऐसी सरकार चाहिए, जो लोगों को रोजगार दे। प्रियंका गांधी ने कहा कि यदि हम औरतों को 8-8 सिलंडर देने की बात कर रहे हैं और इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण की तरफ भी पूरा ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि औरतों को भी सरकारी रोजगार मिले। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार चलाना जानती है क्योंकि उन्होंने काम किया है। इसलिए कांग्रेस पार्टी ही पंजाब का विकास कर सकती है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 

News Editor

Kalash