कोटकपूरा पहुंची प्रियंका गांधी ने विरोधियों पर किए शाब्दिक हमले

punjabkesari.in Sunday, Feb 13, 2022 - 01:49 PM (IST)

कोटकपूरा : पंजाब विधानसभा के चुनावी अखाड़े में कांग्रेस की जनरल सचिव प्रियंका गांधी पंजाब दौरे के दौरान कोटकपूरा पहुंच चुकी हैं। यहां पहुंचने पर उनका वर्करों की तरफ से शानदार स्वागत किया गया। कोटकपूरा से उम्मीदवार अजयपाल के हक में रैली को संबोधन करते हुए प्रियंका ने भाजपा पर निशाने साधे वही उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसे।

यह भी पढ़ें : ए.सी.पी. बिमलकांत मामलाः STF के हाथ लगे कई सुराग, खुल सकती हैं नई परतें

उन्होंने कहा कि 5 वर्षों के दौरान कैप्टन की सरकार में कुछ खामियां रही हैं क्योंकि कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार को दिल्ली से भाजपा चला रही थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने 111 दिनों के कार्यकाल में बहुत कुछ किया है। किसानों के कर्ज माफ करने के साथ-साथ बिजली के बिल भी माफ किए हैं। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि वह पंजाबियों की भावनाओं को समझ सकती हैं।

यह भी पढ़ें : पंजाब कांग्रेस के सबसे व्यस्त प्रचारक बने चरणजीत चन्नी

किसान आंदोलन और लखीमपुर खीरी के अध्याय का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन दौरान किसानों की पंजाबियत देखी गई पर भाजपा की सरकार ने किसानों की आवाज नही सुनी। ‘आप’ पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जैसे गुजरात का मॉडल सिर्फ कागजों में था, उसी तरह ही दिल्ली सरकार का मॉडल भी सिर्फ विज्ञापनों में ही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash