राज्य में चुनाव प्रचार का आगाज करने के बाद नवजोत सिद्धू के घर पहुंची प्रियंका गांधी

punjabkesari.in Tuesday, Feb 15, 2022 - 11:22 PM (IST)

अमृतसर : राज्य में कांग्रेस के चुनाव प्रचार का रोपड़ में आगाज करने के बाद शाम को प्रियंका गांधी नवजोत सिद्धू के घर पहुंची। इस दौरान प्रियंका गांधी ने रात का खाना भी नवजोत सिंह सिद्धू के घर में खाया। इस मौके पर उन्होंने पंजाब की राजनीति और नवजोत सिद्धू के साथ विचार-चर्चा भी की। अमृतसर में भी प्रियंका गांधी द्वारा रोड शो व डोर-ट-डोर चुनाव प्रचार किया जा रहा है। 

जिक्रयोग्य है कि पंजाब में आज राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पार्टी के प्रचार अभियान को गति देने के लिए पहुंचे। बता दें कि चुनाव प्रचार के लिए प्रियंका गांधी आज दोपहर रोपड़ में थीं, जहां पर उन्होंने ट्रैक्टर पर सवार होकर रोड शो निकाला। जिसके बाद प्रियंका शाम को अमृतसर के लिए रवाना हुई। वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी ने भी मानसा और बरनाला में चुनाव प्रचार किया। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News