प्रियंका का मंत्र, छोटी पार्टियों का कांग्रेस में विलय करो

punjabkesari.in Thursday, Feb 14, 2019 - 05:53 PM (IST)

जालंधर(धवन): कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के कांग्रेस नेताओं व कार्यकत्र्ताओं को एक मंत्र दिया है, जिसके तहत उन्हें छोटी पार्टियों का कांग्रेस में विलय करवाने पर जोर दिया जा रहा है। इससे कम से कम कांग्रेस के वोट बैंक को उत्तर प्रदेश में बढ़ाने में मदद मिलेगी अन्यथा कई छोटी-छोटी पार्टियां वोट ले जाती थीं। ऐसी ही एक छोटी पार्टी ‘महान दल’ ने कल प्रियंका की उपस्थिति में कांग्रेस का दामन थाम लिया था। प्रियंका की रणनीति यह है कि धर्म निरपेक्ष वोटें बंटनी नहीं चाहिएं। क्योंकि अतीत में वोटें बंटने के कारण इसका नुक्सान कांग्रेस को होता रहा है। 

कांग्रेसी हलकों ने बताया कि प्रियंका गांधी ने लगातार दूसरे दिन भी देर रात तक कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं व नेताओं के साथ लखनऊ में पार्टी मुख्यालय के अंदर बैठकों का दौर जारी रखा। कांग्रेस नेताओं का मानना था कि प्रियंका पहली नेता हैं, जो जमीनी स्तर पर कार्यकत्र्ताओं से फीडबैक ले रही हैं। उन्होंने अपनी बैठकों के दौरान पार्टी नेताओं को कहा है कि वह छोटी-छोटी पाॢटयों को कांग्रेस के प्लेटफार्म पर एकत्रित करें। दूसरे चरण में प्रियंका द्वारा उत्तर प्रदेश में कुछ बड़ी पाॢटयों को भी कांग्रेस के साथ आने का आह्वान किया जाएगा परन्तु पहले वह पार्टी के संगठन को स्वयं इतना मजबूत करना चाहती है ताकि अन्य पाॢटयां कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने के लिए मजबूर हो जाएं।

कल कांग्रेस में विलय करने वाली ‘महान दल’ के कारण कांग्रेस के साथ अन्य पिछड़ी जातियों के लोग आ जाएंगे। महान दल के साथ मौर्य, कुशबाहा, शकयास जैसे लोग जुड़े हुए हैं, जो अब कांग्रेस का समर्थन करेंगे। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं को प्रियंका के रूप में एक संदेश पार्टी द्वारा यह भी दिया गया है कि ‘इंदिरा इज बैक’। प्रियंका गांधी के पोस्टरों के साथ साथ पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के पोस्टर व होॄडग भी उत्तर प्रदेश में लगाए जा रहे हैं। 

Vaneet