थाने में 3 व्यक्तियों को नंगा करने वाले SHO के विरुद्ध पुलिस द्वारा कार्यवाही शुरू

punjabkesari.in Sunday, Apr 19, 2020 - 09:21 AM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने शनिवार को एस.एच.ओ. खन्ना, इंस्पेक्टर बलजिन्दर सिंह के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही शुरु कर दी है और उक्त अधिकारी के तुरंत तबादले के आदेश दिए हैं। बलजिन्दर सिंह के विरुद्ध अपने थाने में तीन व्यक्तियों को कथित तौर पर नंगा करने के आरोप लगे थे। डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता के आदेशों के बाद लुधियाना रेंज के आई.जी.पी. जसकरन सिंह द्वारा प्राथमिक जांच के बाद एस.एच.ओ. के विरुद्ध आरोपों को सही पाया गया।

गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एस.एच.ओ. बलजिन्दर सिंह (267 / पी.आर.) को तुरंत लुधियाना रेंज (पुलिस जिला खन्ना) से फिरोजपुर रेंज में बदल दिया गया है। उसके खिलाफ बाकायदा विभागीय जांच भी आरंभ कर दी गई है और इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद ही कोई आगे की कार्रवाई की जाएगी। डी.जी.पी. ने दोहराते हुए कहा कि फोर्स ने ऐसी घटनाओं के प्रति जीरो टालरैंस रखी है और ऐसे बेनियमियों को माफ नहीं किया जाएगा। गुप्ता के अनुसार प्राथमिक जांच के दौरान आई.जी.पी. लुधियाना रेंज ने शिकायतकर्ता के आरोपों की पैरवी की और एस.एच.ओ. के विरुद्ध थाना सदर खन्ना में दर्ज आई.पी.सी. की धारा 447 /511 /379 /506 /34 के अंतर्गत दर्ज एफ.आई.आर. नंबर 134 तारीख 13.06.2019 की पड़ताल और जांच भी की।

जिक्रयोग्य है कि डी.जी.पी. द्वारा 16 अप्रैल को सोशल मीडिया पर ऐतराज योग्य वीडियो वायरल होने के बाद आई.जी.पी. जसकरन सिंह को तथ्यों और आधारित जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News