दर्दनाक घटना: प्रॉपर्टी डीलर ने उठाया खौफनाक कदम, जांच में जुटी पुलिस
punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2026 - 11:41 AM (IST)
मोहाली (जस्सी): प्रॉपर्टी डीलर द्वारा खौफनाक कदम उठाने का मामला सामने आया है। मोहाली के फेज-11 के पास गांव कंबली के पास एक प्रॉपर्टी डीलर के ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान शविंदर धीमान के रूप में हुई है, जो सेक्टर-82 में प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। इस बारे में जानकारी देते हुए GRP के ASI सतपाल सिंह ने बताया कि कंबली के पास रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूद गया। इससे पहले जब उक्त व्यक्ति रेलवे लाइन की तरफ आ रहा था, तो ट्रेन ड्राइवर ने बार-बार हॉर्न बजाकर उसे हटने के लिए कहा था, लेकिन उक्त व्यक्ति ट्रेन के पास आते ही उसके आगे कूद गया और उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए मुर्दाघर में रखवा दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिवार को सौंप दिया है। शविंदर धीमान के 2 बच्चे हैं, दोनों ही इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर हैं। जानकारी के मुताबिक, शविंदर धीमान सुबह बिना बताए अपने घर से सेक्टर-82 में अपने ऑफिस चला गया था। घर से निकलते समय अपना मोबाइल फोन और कार घर पर ही छोड़ गए थे।
जब शविंदर दोपहर तक घर नहीं पहुंचे, तो परिवार ने उनकी तलाश शुरू की और इस बारे में पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई। परिवार का आरोप है कि शविंदर का एक बिजनेस पार्टनर था, जिसने धोखे से कुछ प्रॉपर्टी अपनी पत्नी के नाम कर दी, जिसके बाद से शविंदर मानसिक रूप से परेशान था। लेन-देन को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद भी चल रहा था। जांच अधिकारी का कहना है कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

