संदिग्ध हालत में प्रॉपर्टी डीलर ने लगाया फंदा, Suicide note बरामद

punjabkesari.in Friday, Apr 15, 2022 - 10:48 AM (IST)

लुधियाना: बाड़ेवाल रोड पर प्रापर्टी डीलर ने अपने आफिस में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलने पर सूचना पुलिस को दी गई। थाना सराभा नगर के अंतर्गत आती चौकी रघुनाथ एन्क्लेव की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक गुरचरण सिंह (63) है। 

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। हालांकि, पुलिस को मौके पर एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जांच अधिकारी रजिंदर सिंह ने बताया कि गुरचरण सिंह बी.आर.एस. नगर का रहने वाला है जोकि प्रापर्टी डीलर है। उसका ऑफिस बाड़ेवाल रोड पर है। वह सुबह से अपने ऑफिस में ही था। उसका बेटा किसी काम से गया हुआ था। 

जब बेटा वापस ऑफिस गया तो देखा अंदर पिता फंदे से लटक रहे थे। तुरंत उसने आसपास के लोगों को इकट्ठा किया और नीचे उतारा। मगर उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस का कहना है कि एक सुसाइड नोट मिला है। उस नोट में मृतक ने लिखा है कि वह बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है।
 

Content Writer

Vatika