होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए जोड़े

punjabkesari.in Thursday, Sep 24, 2020 - 01:43 PM (IST)

तरनतारन(सौरभ,बलविन्दर कौर): पट्टी शहर के एक होटल से 3 जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पहली बार पट्टी शहर के किसी होटल में पुलिस ने जिस्मफरोशी के अड्डे को बेनकाब किया है। पकड़े गए जोड़े पट्टी शहर के इलावा गांव किरतोवाल और खेमकरण इलाके के साथ सम्बन्धित होने की सूचना है। 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त जोड़ों में एक लड़की 13 साल की बताई जा रही है। स्थानिक पुलिस ने होटल के मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है परन्तु देर शाम तक पकड़े गए जोड़ों को छुड़ाने का कार्य राजनीतिकों की तरफ से जारी है। इस कारण पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए जोड़ोंकी शिनाख्त सार्वजनिक करने से टाल-मटोल किया जा रहा है। 

Vaneet