किराए के मकान में चल रहा था Sex Racket, आपत्तिजनक हालात में पाई गईं 2 लड़कियां और 3 लड़के

punjabkesari.in Wednesday, Aug 28, 2019 - 11:03 AM (IST)

लुधियाना(तरुण): समराला चौक के निकट नरिन्द्र नगर इलाके में पुलिस ने देह व्यापार का अड्डा चला रही एक संचालिका सहित 6 लोगों को काबू किया है। पुलिस की रेड से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को मौके से अपत्तिजनक समान भी बरामद हुआ है। 

किराए के मकान में चला रही थी देह व्यापार का धंधा
अड्डा संचालिका की पहचान मीनाक्षी व जिस्मफिरौशी के धंधे में संलिप्त पूजा व रिक्की के रूप में हुई है, जबकि मस्ती के लिए पहुंचे युवकों की पहचान विजय, संजय व राकेश के रूप में हुई है।थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि उक्त अड्डा संचालिका किराए के मकान में देह व्यापार का धंधा कर रही है। पुलिस ने रेड की ओर देह व्यापार का धंधा करने वाली 2 लड़कियां व 3 युवकों को मौके से काबू किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के किलाफ इमोरल एक्ट के अधीन केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को अदालत समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।

 2-3 माह में बदल लेती थी किराए का मकान
थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि संचालिका करीब पौने 2 महीने से किराए के मकान में रह रही थी। जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि मीनाक्षी देह व्यापार का धंधा करने के लिए प्रत्येक 2-3 महीने में मकान बदल कर रहती थी। जिन युवतियों को धंधा करने के बदले नकदी मिलती, उसका आधा हिस्सा मीनाक्षी रखती थी।
 

swetha