पंजाब BJP प्रधान अश्वनी को किसानों ने दिखाए काले झंडे, कार्यकर्ताओं और पुलिस में हुई झड़प

punjabkesari.in Sunday, Jan 03, 2021 - 01:58 PM (IST)

मोगा(गोपी): कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा। इसी के चलते भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को आए दिन किसानों के रोष का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को भी मोगा पहुंचे भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा का किसानों द्वारा घेराव करते हुए कड़ा विरोध किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी जोरदार नारेबाजी की। इसी के चलते भाजपा वर्करों की पुलिस के साथ झड़प भी हो गई।

जानकारी के अनुसार पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा पार्टी के जिला प्रधान विनय शर्मा के घर पहुंचे हुए थे। अश्वनी शर्मा के आने की खबर मिलते ही किसानों ने विनय शर्मा की कोठी को घेर लिया।

किसानों ने काले झंडे दिखाकर उनका विरोध किया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। किसानों ने कृषि कानूनों को वापस लेने की मांगी की और कहा कि उनका प्रदर्शन शांतमयी है और शांतमयी ही रहेगा। 

उसके तुरंत बाद ही भाजपा वर्करों की पुलिस के साथ झड़प भी हो गई। इसी के चलते अब वहां पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। 

Sunita sarangal