चौलांग Toll Plaza पर BJP प्रधान को किसानों ने घेरा, दिखाई काली झंडियां

punjabkesari.in Saturday, Jan 02, 2021 - 01:43 PM (IST)

टांडा उड़मुड़ (वरिंदर पंडित): नेशनल हाईवे से जालंधर की तरफ जा रहे पंजाब भाजपा के प्रधान अश्वनी शर्मा के काफ़िले को किसानों ने काली झंडियां दिखाते हुए भाजपा और मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है।

जानकारी के अनुसार जब चौलांग टोल प्लाज़ा पर कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 89 दिनों से पक्का मोर्चा लगा कर बैठे इलाके के किसानों को अश्वनी शर्मा के निकलने की सूचना मिली तो उन्होंने सड़क किनारे एकत्रित होकर काफ़िले को किसानी आंदोलन की झंडियां दिखाते हुए नारेबाज़ी की। हालांकि इस दौरान थाना प्रमुख टांडा इंस्पेक्टर बिक्रम सिंह की टीम ने सुरक्षा के पुख़्ता प्रबंध किए हुए थे। 

बता दें कि राज्य प्रधान अश्वनी शर्मा को टोल प्लाजा हरसा मानसर पर 5वीं बार काली झंडियों से विरोध का सामना करना पड़ा है और टोल प्लाज़ा हरसा मानसर पर चल रहे रोष धरने के कारण पिछले दिनों उन्हें रास्ता बदल कर होशियारपुर पहुंचने के लिए मजबूर होना पड़ा था। चौलांग टोल प्लाज़ा पर पिछले 89 दिनों से किसान जत्थेबंदियों की तरफ से शांतमई रोष धरना लगातार जारी है। इस समय किसान नेताओं ने कहा कि किसान विरोधी काले कानूनों के रद्द होने तक भाजपा नेताओं का विरोध जारी रहेगा।


 

Vatika