लतीफपुरा की तरह अब लुधियाना में नगर निगम का Action, माहौल तनावपूर्ण

punjabkesari.in Wednesday, Dec 21, 2022 - 04:35 PM (IST)

लुधियाना: जालंधर के लतीफपुरा की तरह लुधियाना में भी नगर निगम का एक्शन देखने को मिल रहा है। दरअसल, यहां के  शिवपुरी इलाके में मछली मार्किट की दुकानों पर अवैध कब्जों पर नगर निगम का  पीला पंजा चला है।  दुकानदारों का आरोप है कि वह 40 साल से यहां बैठे हैं, उनके पास रजिस्ट्री भी है, फिर भी निगम टीम उनके साथ धक्का कर रही है।



बताया जा रहा है कि कई बार  लुधियाना नगर निगम की तरफ से नोटिस भी दिया गया था, जिसके तहत आज नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर करीब 50 से 70 पुलिस कर्मचारी  मौजूद है। फिलहाल धरना लगाकर बैठे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस लाठिचार्ज कर उन्हें उठाने का प्रयास कर रही है।

Content Writer

Vatika