भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसानों ने मोदी का पुतला फूंक मनाया काला दिवस

punjabkesari.in Wednesday, May 26, 2021 - 12:37 PM (IST)

भोगपुर(राजेश सूरी, राणा भोगपुरिया): दिल्ली में केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए तीन कृषि बिलों का विरोध देश भर की किसान जत्थेबंदियों की ओर से संयुक्त किसान मोर्चे के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। किसान आंदोलन के छह महीने का समय पूरा होने के अवसर पर संयुक्त मोर्चे की ओर से 26 मई को देश भर में काला दिवस मनाने, केंद्र सरकार और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध और किसान आंदोलन के हक में घरों पर काले झंडे लगाने और हर शहर कस्बे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले फूंक कर काला दिवस मनाने के किए गए ऐलान के चलते आज भारतीय किसान यूनियन द्वारा ब्लॉक जनरल सचिव गुरबचन सिंह बिनपालके के नेतृत्व में भारी संख्या में किसान शहर के आदमपुर टी प्वाइंट चौंक में एकत्रित हुए।

किसानों द्वारा एक रोष रैली के रूप में भोगपुर शहर के अलग-अलग बाजारों में केंद्र सरकार, भारतीय जनता पार्टी और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के राज में हर वर्ग दुखी है। मोदी सरकार ने देश के हर वर्ग का जीना कठिन कर दिया है। देश में कोरोना महामारी के लिए उचित प्रबंध करने में पूरी तरह फैल साबित हुई है। किसानी को बचाने के लिए दिल्ली में पिछले छह महीनों से चल रहे आंदोलन को फेल करने के लिए हर प्रकार के हत्थकंडे अपना रही है। सरकार जब तक कृषि बिल वापस नहीं लेती तब तक आंदोलन चलता रहेगा। अंत में किसानों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले को आग लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके जनरल सचिव गुरबचन सिंह, हरबोलिन्दर सिंह बोलीना, सुलन्दर सिंह बिनपालके, नंबरदार कुलवंत सिंह मल्ली, जैलदार सुखजीत सिंह, इन्द्रजीत सिंह राणा, शबदल सिंह, धनजीत पचरंगा, गुरमीत सिंह लाधड़ा, सुखचैन सिंह पचरंगा, जैमल सिंह पचरंगा, लखवीर सिंह बाठ आदि उपस्थित थे।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Sunita sarangal