मांगें मनवाने के लिए सफाई सेवक निगम की चौथी मंजिल पर चढ़े

punjabkesari.in Wednesday, Mar 06, 2019 - 09:20 AM (IST)

पटियाला(जोसन): नगर निगम के 240 के लगभग आऊटसोर्स सफाई कर्मचारियों ने मांगें मनवाने के लिए निगम कार्यालय के समक्ष धरना लगा दिया और इनके 3 नेता मंगत कल्याण, मुकेश हंस, संजू खुदकुशी करने के लिए चौथी मंजिल पर चढ़ गए। 

वहीं मेयर और कमिश्नर कार्यालय के समक्ष कर्मचारी नेता दर्शन सिंह लुबाणा, राम प्रसाद सहोता, सुनील कुमार बुढलाण और अन्य नेताओं की अध्यक्षता में सभी कर्मचारी धरने पर बैठे हैं तथा निगम अधिकारियों का पिट सियापा कर रहे हैं कि उनको रैगुलर किया जाए। शाम तक इन कर्मचारियों की नगर निगम के अधिकारियों के साथ लड़ाई चल रही थी और ये निगम की छत से नीचे नहीं उतरे थे।

एक कर्मचारी ने की आत्महत्या करने की कोशिश 
देर शाम धरने पर बैठे कर्मचारियों में से एक फौजी नामक कर्मचारी ने अपने ऊपर तेल डाल कर आत्महत्या करने की कोशिश की है। हालांकि तेल डालने के बाद साथी कर्मचारियों ने आत्महत्या करने वाले कर्मचारी को बचा लिया। खबर लिखे जाने तक ए.डी.सी. पटियाला धरनाकारियों के साथ मामला हल करने के लिए बैठक कर रहे थे।

swetha