Photos: सांसद बिट्टू के खिलाफ भड़के भाजपाई, पुतला फूंक किया प्रदर्शन

punjabkesari.in Wednesday, Dec 30, 2020 - 12:35 PM (IST)

जालंधर (सोनू): कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ दिए बयान के बाद सियासत गर्मा गई है। बुधवार को बिट्टू के खिलाफ जालंधर के श्री राम चौक में प्रदर्शन कर पुतला फूंका गया। 

दरअसल, किसान आंदोलन पर मोदी सरकार को धमकाते हुए बिट्टू ने कहा था कि 1 जनवरी, 2021 के बाद हम लाशों के भी ढेर लगाएंगे। हम अपना खून भी देंगे। यहां तक कि हम नई प्लानिंग के साथ आएंगे।   

वहीं इससे पहले पंजाब भाजपा के प्रधान अश्वनी शर्मा अश्वनी शर्मा ने पंजाब के डी. जी. पी. को रवनीत बिट्टू के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। अश्वनी शर्मा ने कहा कि 2 जनवरी से भाजपा लुधियाना में प्रदर्शन पर बैठेगी और यह प्रदर्शन उस समय तक चलेगा, जब तक बिट्टू के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हो जाता।


 

Vatika