अस्पताल में नौजवान की मौत पर परिजनों ने डॉक्टर को पीटा, भड़का मामला

punjabkesari.in Saturday, Nov 12, 2022 - 12:27 PM (IST)

पंजाब डेस्कः फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में उस समय जबरदस्त हंगामा हो गया जब इलाज दौरान एक नौजवान की मौत हो गई। दरअसल, फगवाड़ा बंगा रेलबे ट्रैक पर रेल की चपेट  में आने एक नौजवान गभींर जख्मी हो गया था जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया और उसकी मौत हो गई।  मृतक की पहचान अनुज पुत्र जय प्रकाश निबासी गुरुतेग बाहदर नगर फगवाड़ा के रूप में हुई है।

इस घटना के बाद गुस्साएं परिजनों ने  डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप लगाते हुए उस पर हमला कर पीट डाला,   जिससे डॉक्टर भी घायल हो गया।इसके रोष में अस्पताल का पूरा स्टाफ धरने पर बैठे है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी की पुलिस मौके पर पहुंची है।

इस घटना में 5 व्यक्ति को काबू भी किया गया। दूसरी तरफ सारे मामले की सूचना मिलते ही एस.डी.एम. फगवाड़ा भी मौके पर पहुंच चुके हैं। खबर लिखे जाने तक अस्पताल का समूह स्टाफ धरने पर बैठा है जबकि अस्पताल पूरा पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है।

Content Writer

Vatika