PRTC और PUNBUS मामला फिर चर्चा में,  प्रताप बाजवा ने उठाए बड़े सवाल

punjabkesari.in Saturday, Mar 26, 2022 - 05:18 PM (IST)

चंडीगढ़: पूर्व राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास पनबस बसों को दिल्ली एयरपोर्ट तक चलाने का मुद्दा उठाया है। बाजवा ने ट्वीट किया कि पी.आर.टी.सी. और पनबस बसों को अभी भी इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जाने की अनुमति नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से दिल्ली के सी.एम अरविंद केजरीवाल तक इस मुद्दे को उठाने का अनुरोध किया। उन्होंने आगे कहा कि इस सेवा को शुरू करने में देरी पंजाब सरकार के हितों को नुकसान पहुंचा रही है।

प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि इससे राज्य के आम आदमी और खासकर  एन.आर.आई. को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पी.आर.टी.सी. व पनबस पर प्रतिबंध से ट्रांसपोर्ट माफिया को फायदा हो रहा है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के लिए यह मुद्दा एक बड़ी चुनौती बनने जा रहा है। गौरतलब है कि पंजाब के पूर्व ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इस मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल को कई पत्र लिखे थे। राजा वड़िग ने केजरीवाल के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे थे, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं की थी। बाद में उन्होंने इसी मुद्दे पर अमृतसर में केजरीवाल से मुलाकात की। यह देखना बाकी है कि पंजाब और दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के साथ इस मुद्दे को सुलझाया जाएगा या नहीं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini