PSEB : 8वीं कक्षा की री-अपीयर परीक्षा की डेटशीट जारी, वेबसाइट पर देखें पूरी जानकारी

punjabkesari.in Monday, May 25, 2026 - 05:31 PM (IST)

मोहाली  (नियामियां): पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा आठवीं की पूरक (सप्लीमेंट्री/री-अपीयर) परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। बोर्ड द्वारा स्थापित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा 2 जून से 11 जून तक आयोजित की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के एक प्रवक्ता ने बताया कि ​सभी परीक्षाओं के शुरू होने का समय सुबह 11:00 बजे निर्धारित किया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि परीक्षा से जुड़ी विस्तृत समय-सारणी (Date Sheet) और अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों के लिए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.pseb.ac.in पर जा सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News