पंजाब बोर्ड की 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा की डेटशीट जारी

punjabkesari.in Saturday, Nov 30, 2019 - 11:03 AM (IST)

मोहाली(नियामियां): पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 5वीं और 8वीं क्लास की सालाना परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी गई है। बोर्ड के परीक्षा कंट्रोलर ने बताया कि 5वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 26 फरवरी 2020 तक बोर्ड की ओर से स्थापित परीक्षा केंद्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर 2.15 तक करवाई जाएगी। आप पूरी डेटशीट को पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की वैवसाइट  https://www.pseb.ac.in/date-sheet पर देखी जा सकती हैष

इसी तरह 8वीं की परीक्षा 3 मार्च से 14 मार्च तक सुबह 9 बजे से 12.15 बजे तक ली जाएगी। 5वीं कक्षा की सेहत और शारीरिक शिक्षा विषय की प्रयोगी परीक्षा 28 फरवरी और 29 फरवरी को, जबकि 8वीं कक्षा की प्रयोगी परीक्षा 17 मार्च से 24 मार्च तक संबंधित स्कूल तथा परीक्षार्थियों की सुविधा अनुसार स्कूल स्तर पर करवाई जाएगी। इस दौरान परीक्षार्थियों को 15 मिनट फालतू समय प्रश्न पत्र पढऩे के लिए दिया जाएगा।

इसी तरह अगले साल मार्च महीने में होने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की सालाना परीक्षा की डेटशीट भी जारी कर दी गई। 10वीं की यह परीक्षा सुबह के सैशन में होगी जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षा शाम के सैशन में होगी। 10वीं के लिए परीक्षा का समय तीन घंटों का होगा लेकिन कटाई-सिलाई, प्री-वोकेशनल विषय और एन.एस.क्यू.एफ. विषयों के लिए परीक्षा का समय 2 घंटे का होगा। परीक्षार्थियों को ओ.एम.आर. शीट भरने के लिए 15 मिनट का फालतू समय दिया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 10 से दोपहर सवा 1 बजे तक होगी। 

5वीं कक्षा की डेटशीट 
5वीं क्लास का 18 फरवरी को पहली भाषा पंजाबी, हिंदी, उर्दू, जबकि 20 को वातावरण शिक्षा, 22 को अंग्रेजी, 24 को गणित और 26 को दूसरी भाषा पंजाबी, हिंदी और उर्दू विषय का पेपर लिया जाएगा। सेहत और शारीरिक शिक्षा विषय की प्रयोगी परीक्षा 28 और 29 फरवरी को संबंधित स्कूल और परीक्षार्थियों की सुविधा अनुसार स्कूल स्तर पर करवाई जाएगी। 

8वीं की डेटशीट 

  •  3 मार्च को पहली भाषा पंजाबी, हिंदी और उर्दू।
  •   4 मार्च को विज्ञान।
  •  6 मार्च को अंग्रेजी। 
  •  7 मार्च को कम्प्यूटर साइंस।
  •  9 मार्च को गणित।
  •  11 मार्च को सामाजिक विज्ञान विषय का पेपर होगा। सेहत और शारीरिक शिक्षा, वोकेशनल विषय साधारण घरेलू यंत्रों, वायरिंग की मुरम्मत व देखभाल और ट्रांजिस्टर की मुरम्मत तथा देखभाल के पेपर के लिए समय 2 घंटे और खेतीबाड़ी विषय के पेपर के लिए अढ़ाई घंटे का समय निश्चित किया गया है।

10वीं की डेटशीट 

  •  17 मार्च को पंजाबी-ए, पंजाब का इतिहास और सभ्याचार-ए। 
  •  20 मार्च को अंग्रेजी। 
  •  23 को विज्ञान। 
  •  24 को पंजाबी-बी, पंजाब का इतिहास और सभ्याचार-बी। 
  •  27 को सामाजिक विज्ञान।
  •   30 को गणित।
  •  31 मार्च को संगीत वादन।
  •  1 अप्रैल को हिंदी, उर्दू (ङ्क्षहदी की जगह)।
  •   2 अप्रैल को सेहत और शारीरिक शिक्षा।
  •  3 अप्रैल को एन.एस.क्यू.एफ. विषय प्रचून, ऑटोमोबाइल, सेहत संभाल, सूचना टैक्नोलॉजी, सुरक्षा, खूबसूरती व तंदरुस्ती, यात्रा और सैर-सपाटा, शारीरिक शिक्षा और खेल, खेतीबाड़ी, अपरैल, उसारी।
  •  4 अप्रैल को संगीत गायन।
  •  6 को कम्प्यूटर साइंस।
  •  7 को संगीत तबला।
  •  8 अप्रैल को मैकेनिकल ड्राइंग और चित्रकला, कटाई और सिलाई, गृह विज्ञान, खेतीबाड़ी, सेहत विज्ञान, भाषा संस्कृत, उर्दू, अरबी, फ्रांसीसी, जर्मन और प्री-वोकेशनल विषयों की परीक्षा होगी।

यह है 12वीं की डेटशीट
यह परीक्षा चार ग्रुपों ह्यूमैनिटीज ग्रुप, 
साइंस ग्रुप, कॉमर्स ग्रुप और एग्रीकल्चरल ग्रुप में करवाई जाएगी। 

  •  3 मार्च को सभी ग्रुपों में जनरल पंजाबी, पंजाब हिस्ट्री एंड कल्चर।
  •   6 अप्रैल को जनरल अंग्रेजी। 
  •  11 को कम्प्यूटर एप्लीकेशन। 
  •  12 को हिस्ट्री और कैमिस्ट्री। 
  •  18 मार्च को वातावरण शिक्षा। 
  •  19 को एन.एस.क्यू.एफ. विषय। 
  •  21 को होम साइंस। 
  •  23 को गणित। 
  •  25 को इकनोमिक्स।
  •  26 को कम्प्यूटर साइंस और 27 अप्रैल को जियोग्राफी की परीक्षा होगी।
  •  4 अप्रैल को ह्यूमैनिटीज ग्रुप में पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, बिजनैस आर्गेनाइजेशन एंड मैनेजमैंट, गुरमति संगीत, साइकोलॉजी, म्यूजिक वोकल। 
  •  5 को दर्शन, बुक कीपिंग और अकाऊंटैंसी, एजुकेशन, जुमैट्रीकल पर्सपैक्टिव एंड आॢकटैक्चरल ड्राइंग, हिस्ट्री एंड एप्रीसिएशन आफ आटर््स। 
  •  7 मार्च को डांस डिफैंस स्टडीज एग्रीकल्चर। 
  •  9 को राजनीति शास्त्र। 
  •  13 को पंजाबी चुनी हुई, हिंदी चुनी हुई, अंग्रेजी चुनी हुई, उर्दू, 16 को रिलीजन, म्यूजिक इंस्ट्रूमैंटल, संस्कृत, अरबी, फ्रैंच।

swetha