PSEB कर्मचारियों ने जमकर की नारेबाजी, इस दिन घेरेंगे बिजली मंत्री की रिहायश

punjabkesari.in Saturday, Feb 10, 2024 - 01:36 PM (IST)

मालेरकोटला: पी.एस.ई.बी. इम्प्लाइज ज्वाइंट फोरम व बिजली कर्मचारी एकता मंच के आह्वान पर डिवीजन स्तरीय रोष रैली मंडल कार्यालय के गेट पर की गई। इस गेट रैली में दोनों पक्षों के नेताओं व वर्करों के अलावा भ्रातृ भाव जत्थेबंदियों के नेताा/वर्कर शामिल हुए। रैली को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि दोनों पक्षों द्वारा दिए संघर्ष प्रोग्राम की कड़ी में यह डिवीजन स्तरीय रोष रैलियां की जा रही हैं। इसके बाद 20 फरवरी को बिजली मंत्री की रिहायश आगे अमृतसर में विशाल प्रांतीय धरना दिया जाएगा। 16 फरवरी को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर हो रही एक दिवसीय भारत स्तर की हड़ताल की पुरजोर हिमायत की गई।

पावरकॉम की मैनजमैंट सी.आर.ए.295/19 के मसले पर जत्थेबंदियों को स्टेटस-को का बहाना लगा रही है। जबकि स्टेटस- को तोड़के 25 कर्मचारियों की सेवाएं खत्म की गई हैं।  इस रैली में सी.आर.ए.295/19 के कर्मचारियों की वेतन रैगुलर स्केल देकर रिलीज करने की मांग की गई। इसके अलावा दिए मांग-पत्र में दर्ज बाकी मांगों भी हल करने की मांग की गई।  इस गेट रैली को रत्न सिंह, श्याम लाल, जरनैल सिंह, जसवीर सिंह धालीवाल, कौर सिंह सोही, चमनदीप सिंह, जगमेल सिंह, नरिन्दर कुमार, जसवीर सिंह नौधरानी आदि नेताओं ने संबोधित किया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

News Editor

Urmila