सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दी बधाई

punjabkesari.in Sunday, Jul 25, 2021 - 07:27 PM (IST)

जालंधर: पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सोशल अकांउट पर बधाई दी गई। उन्होने लिखा कि -'पी.एस.जी.पी.सी. श्री नवजोत सिंह सिद्धू को भारतीय पंजाब का कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई देता है।

PunjabKesari

यह दुनिया भर के सिख समुदाय के लिए गर्व का क्षण है।' पी.एस.जी.पी.सी. ने यह भी आग्रह किया कि सिद्धू करतारपुर कॉरिडोर को फिर से खोलने में अपनी भूमिका निभाएं। गौरतलब है कि कांग्रेस में कई महीनों की खींचतान के बाद हाईकमान ने सिद्धू को पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। जिसके बाद बीते दिनों ही उनका ताजपोशी समारोह था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News