मुख्यमंत्री की हिदायतों पर पी.एस.पी.सी.एल. ने सौर ऊर्जा खरीद के लिए दो टैंडर जारी किए

punjabkesari.in Friday, Oct 29, 2021 - 06:29 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के निर्देशों पर पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) ने कुल 500 मैगावाट सौर ऊर्जा की खरीद के लिए दो टैंडर जारी किए हैं। इस संबंधी जानकारी देते वक्ता ने बताया कि 250-250 मैगावाट की सामर्थ्य वाले यह दो सौर ऊर्जा प्रोजैक्ट में से एक-एक देश और पंजाब में कहीं भी स्थित होंगे जिससे राज्य में बिजली की बढ़ रही मांग को पूरा किया जा सके। देश भर के बोलीकारों ने टैंडर प्रक्रिया में हिस्सा लिया।

पी.एस.पी.सी.एल. के सी.एम.डी. ए. वेनू प्रसाद ने बताया कि भारत में कहीं भी स्थित प्रोजैक्टों से 250 मैगावाट सोलर शक्ति की खरीद सम्बन्धित टैंडर के अंतर्गत ‘रीन्यू दिनकर ज्योति प्राईवेट लिमटिड ’ ने 2.33 रुपए प्रति किलोवाट के हिसाब के साथ 250 मैगावाट सोलर शक्ति की पेशकश की है। पंजाब में कहीं भी स्थित प्रोजैक्टों से 250 मैगावाट सोलर शक्ति की खरीद संबंधी टैंडर के अंतर्गत ‘एस.जे.वी.एन. लिमटिड ’ ने 2.69 रुपए प्रति किलोवाट के हिसाब के साथ 100 मैगावाट सौर ऊर्जा और ‘एस.ए.ई.एल. लिमिटिड ’ ने 2.69 रुपए प्रति किलोवाट के हिसाब के साथ 50 मैगावाट सोलर शक्ति की पेशकश की है। 

सी.एम.डी. ने यह भी बताया कि पी.एस.पी.सी.एल. ने सोलर एनर्जी कार्पोरेशन आफ इंडिया (एस.ई.सी.आई.) के साथ पी.एस.ए. पर भी हस्ताक्षर किए हैं जिसके अंतर्गत इस दिसंबर से पी.एस.पी.सी.एल. को 500 मैगावाट हाइब्रिड (सौर हवा) शक्ति पावर उपलब्ध होगी और वित्तीय साल 2021-22 के अंत तक इसके पूरी तरह उपलब्ध होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि पी.एस.पी.सी.एल. ने पहले ही अलग-अलग प्रोजैक्टों से लगभग 951 मैगावाट सौर ऊर्जा के लिए समझौता किया है और पी.एस.पी.सी.एल. अपने खपतकारों को बेहतर गुणवत्ता की मानक और सस्ती बिजली प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। इस वृद्धि के साथ पी.एस.पी.सी.एल. की उत्पादन सामर्थ्य 14,500 मैगावाट तक बढ़ जाएगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News