पंजाब ने प्रवासियों को राज्य वापस लाने के लिए ट्रेन की व्यवस्था करने के लिए केंद्र को लिखा पत्र
punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2020 - 12:43 PM (IST)
लुधियाना, चार जून (भाषा) पंजाब सरकार ने लॉकडाउन के कारण काम बंद होने पर राज्य छोड़ कर जाने वाले श्रमिकों को राज्य वापस लाने के लिए ट्रेनों की व्यवस्था करने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा है क्योंकि राज्य में कई औद्योगिक इकाइयों में काम फिर से शुरु हो रहा है।
उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने बैंक कर्मियों को पंजाब लाने के लिए भी बसें भेजी थीं और ऐसी दो बसें बृहस्पतिवार को होशियारपुर पहुंचीं।
एक विज्ञप्ति के अनुसार अरोड़ा ने यहां औद्योगिक निकायों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में यह बात कही।
उन्होंने औद्योगिक इकाइयों के सुचारू रूप से संचालन के लिए हर संभव मदद का वादा किया।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।