लुधियाना में पाकिस्तान की गुप्तचर कर्मी का सहयोगी गिरफ्तार: पुलिस

punjabkesari.in Tuesday, Sep 14, 2021 - 10:37 AM (IST)

लुधियाना, 13 सितंबर (भाषा) पाकिस्तान की एक महिला गुप्तचर कर्मी के लिये रक्षाकर्मियों को हनी ट्रैप में फंसाने का काम करने वाले लुधियाना के एक व्यक्ति को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
लुधियाना के पुलिस आयुक्त नौनिहाल सिंह ने कहा कि गांव उची दाउद के जसविंदर सिंह को जोधपुर स्थित वायु सेना की खुफिया इकाई द्वारा प्रदान की गई गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया गया।
लुधियाना पुलिस द्वारा की गई जांच के दौरान, जसविंदर सिंह का महिला से संपर्क में पाया गया जिसने खुद को बठिंडा की जसलीन बराड़ के रूप में पेश किया था।
उन्होंने कहा कि व्हाट्सएप चैट में सात रक्षा कर्मियों और महिला के बीच संपर्क की पुष्टि हुई है। लुधियाना के पुलिस आयुक्त ने कहा कि व्हाट्सएप चैट का और विश्लेषण किया जा रहा है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News

Related News