लुधियाना में छत गिरने से परिवार के दो सदस्यों की मौत

punjabkesari.in Saturday, Jun 18, 2022 - 01:04 PM (IST)

लुधियाना, 18 जून (भाषा) पंजाब में लुधियाना के बाहरी क्षेत्र में शनिवार तड़के भारी बारिश के चलते एक मकान की छत गिरने से एक बच्ची सहित दो लोगों की मौत हो गई और परिवार के चार अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि घटना बोहरा गांव में हुई जिसमें 25 वर्षीय विजय कुमार और उनकी भतीजी दिव्या (17 महीने) की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मकान की छत गिरने के बाद मलबे में दबे परिवार के सदस्यों के चीखने की आवाज सुनकर पड़ोसी मदद के लिए दौड़े।

उन्होंने कहा कि पड़ोसियों ने मलबे से छह लोगों को निकाला और उन्हें पास के अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Related News