पंजाब: नाले में गिरा एक साल का बच्चा, बचाव अभियान जारी

punjabkesari.in Wednesday, Aug 10, 2022 - 10:10 AM (IST)

कपूरथला, नौ अगस्त (भाषा) पंजाब के कपूरथला में नाला पार करते समय इसमें गिरे एक साल के बच्चे की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

लड़के की पहचान प्रवासी सुरजीत और मुनिशा के बेटे अभिलाष के रूप में हुई है।

यह घटना उस समय हुई जब लड़का अपनी चार साल की बहन के साथ नाले के ऊपर रखे आधा फुट चौड़े सीमेंट के खंभे पर चलकर नाले को पार कर रहा था।

पुलिस ने बताया कि बच्चा अचानक खंभे से फिसल गया और नाले में गिर गया। इसने कहा कि बहन के शोर मचाने पर आसपास के लोग बच्चे का पता लगाने के लिए एकत्र हो गए।

लड़के की मां भी अपने बच्चे को बचाने के लिए नाले में कूद गई, लेकिन वह नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने रोती हुई महिला को नाले से बाहर निकाला।

शाम को, कपूरथला के उपायुक्त विशेष सारंगल ने बचाव अभियान को अंजाम देने के लिए बठिंडा से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम बुलाई।

इससे पहले, नगर निगम की जेसीबी मशीन और सीवर की सफाई करने वाले कर्मियों को बचाव अभियान में लगाया गया।

बाद में, उपायुक्त ने बच्चे को बचाने के लिए सीवेज पर कंक्रीट स्लैब को तोड़ने के लिए भारी मशीने भी लाई गई।

उपायुक्त ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह बैंस के साथ शाम को घटनास्थल का दौरा किया।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency