पीयू चुनाव में ABVP ने लगातार दूसरी बार जीता अध्यक्ष पद, रचा इतिहास
punjabkesari.in Tuesday, Sep 01, 2026 - 10:22 AM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल के चुनावों में एबीवीपी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अंकित बिधान ने जीत कर दूसरी बार इतिहास रचा है। पंजाब यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर अंकित बिधान को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए भाजपा नेता व पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री (पंजाब - चंडीगढ़) सौरभ कपूर ने कहा कि एबीवीपी की इस शानदार जीत की लहर अब बहुत जल्द पूरे पंजाब में गूंजेगी। सौरभ कपूर ने कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी के युवाओं ने यह साबित कर दिया है कि Gen-Z और युवा शक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के साथ है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

