HOLIDAY : 18 जून को सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, सभी सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद
punjabkesari.in Wednesday, Jun 17, 2026 - 05:34 PM (IST)
चंडीगढ़: चंडीगढ़ प्रशासन ने 18 जून (गुरुवार) को पब्लिक हॉलिडे घोषित किया है। चंडीगढ़ प्रशासन ने यह फैसला श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस को ध्यान में रखते हुए लिया है। प्रशासन के गृह विभाग ने बुधवार को इस बारे में एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन भी जारी किया है, जिसमें पब्लिक हॉलिडे के बारे में जानकारी शेयर की गई है। यहां यह भी बताना जरूरी है कि जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस दिन को पहले चंडीगढ़ प्रशासन ने रिजर्व हॉलिडे घोषित किया था, लेकिन अब पुराने ऑर्डर में बदलाव करके इसे पूरी तरह से सार्वजनिक छुट्टी घोषित कर दिया गया है।
यहां यह भी बताना जरूरी है कि चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ गुरुद्वारा संगठन द्वारा 1 जून को UT चंडीगढ़ के प्रशासक को एक लिखित डिमांड लेटर भेजा था। इसमें मांग की गई थी कि 18 जून को गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के मौके पर छुट्टी घोषित की जाए। गुरुद्वारा संगठन के अनुरोध पर प्रशासन ने आज छुट्टी का नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके बाद कल, 18 जून को चंडीगढ़ में चंडीगढ़ प्रशासन के तहत आने वाले सभी सरकारी ऑफिस, बोर्ड, कॉर्पोरेशन और इंडस्ट्रियल यूनिट में छुट्टी घोषित कर दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

