Punjab : क्या नवजोत कौर सिद्धू कांग्रेस में करेगी वापसी? दिए ये संकेत

punjabkesari.in Tuesday, Oct 20, 2026 - 08:59 PM (IST)

अमृतसर: पंजाब कांग्रेस की राजनीति में नवजोत कौर सिद्धू के ताजा बयान ने उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चाएं फिर तेज कर दी हैं। कांग्रेस में वापसी के कयासों के बीच उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने कभी कांग्रेस छोड़ने की बात नहीं कही। पार्टी छोड़ना उनका अपना फैसला नहीं था। नवजोत कौर सिद्धू ने पूर्व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पूर्व पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस छोड़ने की बात उनकी ओर से नहीं, बल्कि इन नेताओं की आवाज में कही गई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके नाम पर पार्टी छोड़ने की घोषणा किए जाने की बात को उनकी अपनी मंशा नहीं माना जाना चाहिए। उनके इस बयान को पार्टी से उनके रिश्तों को लेकर चल रही अटकलों के संदर्भ में देखा जा रहा है।उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उन्हें विधायक या नेता बनने की कोई ख्वाहिश नहीं है, बल्कि वह सिर्फ लोगों  की सेवा करना चाहती है। 

अपने बयान में नवजोत कौर ने कांग्रेस नेता परगट सिंह का भी जिक्र किया और उन्हें अच्छा इंसान बताया। उनके इस बयान के बाद पंजाब कांग्रेस में उनकी भूमिका और पार्टी के साथ आगे के रिश्तों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। नवजोत कौर कांग्रेस में वापसी करेंगी या नहीं, लेकिन फिलहाल उनके उक्त बयान ने पार्टी में उनकी स्थिति को लेकर जारी राजनीतिक अटकलों को एक नया मोड़ दे दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News