Punjab: बंद हो सकती है 108 Ambulance की सेवा, जानें वजह

punjabkesari.in Monday, Jan 09, 2023 - 10:20 PM (IST)

पंजाब डेस्क: इमरजेंसी में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाली 108 एंबुलेंस को लेकर एक अहम खबर सामने आ रही है। लोगों को सेवा पहुंचाने वाली एंबुलेंस बंद होने की स्थिति पर पहुंच गई है। अपनीं मांगो लेकर एंबुलेंस यूनियन ने प्रेस कॉफ्रैंस की जिस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए अपनी परेशानियां बताई। 

जानकारी के अनुसार 108 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन सरकार पर आरो लगा रही है कि उनकी मांगों को नहीं मना जा रहा है। संघ के अध्यक्ष मनप्रीत सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि 2013 से उनका इंक्रीमेंट रुका हुआ है जिसका सरकार कोई भुगतान नहीं कर रही। यही नहीं सरकार ने नियुक्ति के समय तय किया था कि उनका ट्रांसफर दूर नहीं किया जाएगा। लेकिन उन्हें 200 से 300 किलोमीटर दूर तक ट्रांसफर कर रही है। जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  

108 कर्मचारियों ने सरकार से मांग की है कि उनका स्वास्थ्य बीमा करवाया जाए, कोरोना कॉल के बंद दौरान बंद छुट्टियों को बहाल किया जाए, और उनके हक में बोलने वाले बर्खास्त कर्मचारियों को भी तुरन्त बहाल किया जाए। इसके साथ एंबुलेंस चालकों  की ड्यूटी 8 घंटे की जाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगे नहीं मानती तो मजबूरन 108 एंबुलेंस को बंद करना पड़ेगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News