Punjab : 4 PCS अधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी, संभालेंगे यह पद

punjabkesari.in Friday, Aug 25, 2023 - 04:29 PM (IST)

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री कार्यालय में डिप्टी सैक्रेटरी के पद पर तैनात 4 पी.सी.एस. अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि 4 अधिकारी, जो पहले डिप्टी सैक्रेटरी के पद पर तैनात थे, उन्हें अब मुख्यंमत्री कार्यालय में डिप्टी प्रिंसीपल सैक्रेटरी के पद के लिए नामित किया गया है। पंजाब सरकार की तरफ से जिन अधिकारियों को डिप्टी प्रिंसीपल सैक्रेटरी के पद के लिए नामित किया गया है, उनमें पी.सी.एस. अधिकारी दीपक रोहेला, केशव गोयल, यशपाल शर्मा व जगनूर सिंह ग्रेवाल के नाम शामिल हैं। पंजाब चीफ सैक्रेटरी की तरफ से एक पत्र जारी करते हुए उक्त 4 अधिकारियों को डिप्टी प्रिंसीपल सैक्रेटरी के पद के लिए नामित किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Related News