पंजाब अचीवमैंट सर्वे में शारीरिक शिक्षा और खेल विषय शामिल, डेटशीट जारी

punjabkesari.in Friday, Oct 09, 2020 - 09:42 AM (IST)

लुधियाना/चंडीगढ़ (विक्की/ रमनजीत): पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने शारीरिक शिक्षा और खेल को भी पंजाब अचीवमैंट सर्वे (पी.ए.एस.) के दायरे में लाने का फैसला किया है और इस संबंधी डेटशीट जारी कर दी गई है। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बाकी विषयों की तरह ही शारीरिक शिक्षा और खेल को भी पंजाब अचीवमैंट सर्वे में शामिल कर लिया गया है। पी.ए.एस. के अंतर्गत 6वीं कक्षा का शारीरिक शिक्षा और खेल का पेपर 10 अक्तूबर, 7वीं का 11, 8वीं का 12 और 9वीं व 10वीं का 13 अक्तूबर को होगा। 

यह सर्वे प्राइमरी से लेकर 12वीं कक्षा के विद्याॢथयों की सीखने के सामथ्र्य का मूल्यांकन करने के लिए करवाया जा रहा है। इसमें राज्य के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और एसोसिएटड स्कूलों के विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। इस सर्वे के पहले पड़ाव में बाकी विषयों के मूल्यांकन का काम 3 अक्तूबर को खत्म हो चुका है, जिसमें विद्यार्थियों ने भारी उत्साह के साथ हिस्सा लिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tania pathak

Recommended News

Related News