Punjab : हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Aug 17, 2023 - 07:19 PM (IST)

खन्ना : पंजाब की खन्ना पुलिस के हाथ उस समय एक बड़ी कामयाबी लगी, जब हथियारों की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया गया। पुलिस ने 5 तस्करों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक पिस्टल भी बरामद हुई हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिक्रमजीत सिंह निवासी तरनतारन, जश्नप्रीत सिंह अमृतसर, दलजीत सिंह व जशनदीप सिंह के रूप में हुई है। गिरोह का मास्टरमाइंड वपिंद्र सिंह बताया जा रहा है, जोकि मध्य प्रदेश का का रहने वाला है। 

जांच दौरान यह बात सामने आई है कि आरोपी मध्य प्रदेश हथियार लेकर आए थे तथा पंजाब में अलग-अलग जगहों पर इन्हें सप्लाई करना था। लेकिन पुलिस ने वपिंदर सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट हासिल कर मध्य प्रदेश में रेड कर दी और वहां से पुलिस ने 3 पिस्टल बरामद किए। पूछताछ दौरान मुख्य मास्टरमाइंड वपिंदर सिंह ने खुलासा किया है कि वह बी.एस.सी. का छात्र है तथा इस दौरान उसकी मुलाकात हथियार सप्लायर्स से हुई थी। जिसके बाद वह बुरी संगत में पड़ गया। पहले आरोपी दूसरों के हथियार सप्लाई करता था और फिर ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में कुछ डीलर बन गया। आरोपी अवैध हथियार खरीदकर पंजाब में सप्लाई करते थे।  

जिक्रयोग्य है कि राज्य में हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह काफी सक्रिय है। आए दिन पंजाब पुलिस द्वारा ऐसे बड़े गिरोहों का पर्दाफाश किया जाता रहा है, वहीं आज एक और इंटरस्टेट हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह पर शिकंजा कसा गया है, जिसके तहत 5 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। वहीं अब आरोपियों से पूछताछ दौरान और खुलासे होने की संभावनाएं हैं। 
 

Content Writer

Subhash Kapoor