विधानसभा में कैप्टन अमरेंद्र सिंह और सुखबीर बादल के बीच तीखी बहस

punjabkesari.in Tuesday, Aug 28, 2018 - 11:54 AM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र के आज अंतिम दिन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह और अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल बीच तीखी बहस हुर्इ। बादल की तरफ से रविवार रात मुख्यमंत्री की संत बलजीत सिंह दादूवाल के साथ मुलाकात पर लगाए जा रहे आरोपों को मुख्यमंत्री ने बेबुनियाद बताया है।

 कैप्टन ने कहा कि जो तस्वीर सुखबीर बादल की तरफ से वायरल की जा रही है, वह विधानसभा में हुई एक मीटिंग की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हाऊस सी.सी.टी.वी. कैमरों के साथ लैस है और इसकी जांच भी करवाई जा सकती है। वहीं सुखबीर सिंह बादल ने कैप्टन पर साजिश रचने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि उनके पास इस बात के तथ्य हैं कि मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह और सेवामुक्त जज रणजीत सिंह कमीशन की रिपोर्ट को लगातार गर्मख्यालियों के साथ सांझा कर रहे थे। सुखबीर ने कहा यह वहीं दादूवाल है जो खालिस्तान की मांग करते हैं।  बादल ने कैबिनेट मंत्री तृप्त रजिन्द्र सिंह बाजवा पर भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह बरगाड़ी में धरने वाली जगह पर गए थे और इसके बाद उन्होंने पाकिस्तानी खुफिया एजैंसी द्वारा खड़ी की गई संस्था सिख्स फॉर जस्टिस के साथ लंदन में बैठक की थी। 

Vatika