परमिंदर झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद को भोगपुर में मिला समर्थन, मेन मार्केट बंद, नेशनल हाईवे पर सन्नाटा

punjabkesari.in Thursday, Oct 15, 2026 - 11:12 AM (IST)

भोगपुर (राणा भोगपुरिया): परमिंदर झोटा की हत्या के विरोध में अलग-अलग सियासी, धार्मिक और किसान संगठनों की तरफ से किए गए पंजाब बंद के आह्वान को भोगपुर में समर्थन मिला। बंद के आह्वान को देखते हुए शहर के मेन मार्केट पूरी तरह बंद रहे, जिससे आम जन-जीवन प्रभावित हुआ।

भोगपुर के मेन बाजारों में दुकानों के शटर बंद रहे, जिससे मार्केट में सन्नाटा रहा। इसी तरह  नेशनल हाईवे पर भी आम दिनों के मुकाबले सन्नाटा रहा और सड़क पर ट्रैफिक बहुत कम नजर आया।

बंद के आह्वान के कारण शहर की व्यापारिक गतिविधियां ठप रही। परमिंदर झोटा की हत्या के विरोध में अलग-अलग संगठनों की तरफ से किए गए इस आह्वान का असर भोगपुर के मार्केट और सड़कों पर साफ दिखाई दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News