अमृतसर में पंजाब बंद का दिखा असर, AAP नेताओं के फाड़े पोस्टर
punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2026 - 02:47 PM (IST)
पंजाब डेस्क : आज वाल्मीकि समाज द्वारा सुबह 10 से शाम 5 बजे तक पंजाब बंद का आह्वान किया गया है। इसे लेकर पंजाब के कई शहरों में अलग-अलग असर देखने को मिला। इसी बीच खबर सामने आई है कि अमृतसर में बंद के दौरान लोगों द्वारा भंडारी पुल पर लगे आप नेताओं के पोस्टर फाड़े गए। वहीं शहर के मुख्य हालगेट बाजार को बंद करवाया गया। अमृतसर में दोपहर बाद बंद का असर ज्यादा दिखा।
बता दें कि बरनाला में 22 जुलाई को सफाई कर्मचारियों पर प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज किया गया। इसके विरोध में आज वाल्मीकि समाज द्वारा पंजाब बंद की अपील गई थी। इसका सबसे ज्यादा असर जालंधर में देखने को मिला यहां बाजार बंद रहे और कई स्कूलों में छुट्टी का भी ऐलान कर दिया गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

