पंजाब में भाजपा ने किया कोर कमेटी का ऐलान, पढ़े List

punjabkesari.in Tuesday, Dec 06, 2022 - 03:41 PM (IST)

चंडीगढ़ : चंडीगढ़: पंजाब भाजपा को लेकर अहम खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार भाजपा द्वारा पंजाब की 17 सदस्यीय कोर कमेटी का ऐलान किया है। इस कोर कमेटी में कांग्रेस छोड़ कर आए नेताओं को प्रमुखता से जगह दी गई है।

इस कमेटी में अश्विनी शर्मा (पठानकोट), कैप्टन अमरिंदर सिंह (पटियाला), सुनील जाखड़ (फाजिल्का), सोम प्रकाश (होशियारपुर), अविनाश राय खन्ना (होशियारपुर), राणा गुरमीत सोढ़ी (फिरोजपुर), सरबजीत सिंह विर्क (एस.ए.एस. नगर), मनोरंजन कालिया (जालंधर), प्रोफेसर राजिंदर भंडारी (लुधियाना), राजिंदर मोहन छीना (अमृतसर), जसविंदर ढिल्लों (अमृतसर), फतेहजंग सिंह बाजवा (गुरदासपुर), विजय सांपला (होशियारपुर), मंथरी श्रीनिवासुल्लु (चंडीगढ़), श्वेत मलिक(अमृतसर), तीक्ष्ण सूद (होशियारपुर) और सुभाष शर्मा (होशियारपुर) को शामिल किया गया है। इसके अलावा सौदान सिंह (राष्ट्रीय मीत प्रधान), तरुण चुघ (राष्ट्रीय जनरल सचिव), इकबाल सिंह लालपुरा (संसदीय बोर्ड मेंबर), विजय रूपाणी (राज्य प्रभारी), नरेंद्र रैना (राज्य सह प्रभारी), सभी प्रदेश महामंत्री को कोर कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य के रुप में शामिल किया गया है।  

राज्य वित्त कमेटी के सदस्य भी नियुक्त

कोर कमेटी के अलावा भाजपा ने 9 सदस्यीय राज्य वित्त कमेटी का भी गठन किया है। इस कमेटी में मनोरंजन कालिया, सुनील जाखड़, तीक्ष्ण सूद, अरविंद खन्ना, सरबजीत सिंह मक्कड़, सरूप चंद सिंगला, प्रवीण बंसल, संजीव खन्ना, गुरदेव शर्मा को शामिल किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 

News Editor

Kalash