पंजाब भाजपा को एक और बड़ा झटका, किसानों के हक में इस बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

punjabkesari.in Friday, Feb 19, 2021 - 02:23 PM (IST)

जालंधर(मृदुल): किसान आंदोलन को लेकर भाजपा बेशक जो भी कहे लेकिन पार्टी के अंदर भी किसानों के मसले को लेकर रोष पाया जा रहा है। मिली जानकारी अनुसार कई अन्य नेताओं के बाद अब पंजाब भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य शाम सुंदर जाडला ने भी इस्तीफ़ा दे दिया है।

पंजाब प्रधान अश्विनी शर्मा को भेजे इस्तीफे में जाडला ने कहा है कि इन्ही कृषि कानूनों के कारण पंजाब में किसानों की कमर टूट गई है। पंजाब पहले ही कृषि पर आधारित राज्य है, उन्होंने लिखा कि पंजाब ने जरूरत पड़ने पर देश को पूरा सहयोग दिया है। अश्विनी शर्मा को लिखे पत्र में जाडला ने कहा कि वह कई बार प्रदेश अध्यक्ष को मिले तथा इन गैर जरूरी कानूनों को रद्द करने की मांग की लेकिन समय-समय पर उनकी इस बात को दरकिनार किया गया। जाडला ने अपने पद से इस्तीफे के साथ साथ पार्टी की सदस्य्ता से भी इस्तीफ़ा दे दिया है। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 

Content Writer

Tania pathak