पंजाब BJP प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र
punjabkesari.in Sunday, May 03, 2026 - 01:53 PM (IST)
पंजाब डेस्क: आज भारतीय जनता पार्टी पंजाब का एक प्रतिनिधिमंडल गवर्नर गुलाब चंद कटारिया से मिला। प्रतिनिधिमंडल को लीड कर रहे पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ ने मीटिंग के बाद कहा कि वे गवर्नर गुलाब चंद कटारिया से मिले और मांग की कि वे मुख्यमंत्री भगवंत मान को बुलाएं और उनसे कहें कि या तो वे शराब छोड़ दें या फिर कुर्सी छोड़ दें।
ਅੱਜ ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਵਫਦ ਨਾਲ ਮਾਨਯੋਗ ਗਵਰਨਰ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਉਹ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਜੀ ਨੂੰ ਬੁਲਾ ਕੇ ਕਹਿਣ ਕੇ
— Sunil Jakhar (@sunilkjakhar) May 3, 2026
"ਜਾਂ ਤਾਂ ਦਾਰੂ ਛੱਡੋ ਨਹੀਂ ਤਾਂ ਕੁਰਸੀ ਛੱਡੋ"।
आज भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ माननीय राज्यपाल से मुलाकात की और उनसे मांग की कि वे मुख्यमंत्री… pic.twitter.com/XiBsjaWWmK
इस बारे में भारतीय जनता पार्टी पंजाब की तरफ से गवर्नर को एक लिखा हुआ मांग पत्र भी सौंपा गया है। प्रतिनिधिमंडल में पंजाब प्रधान सुनील जाखड़, कार्यकारी प्रधान अश्विनी शर्मा, पूर्व फाइनेंस मिनिस्टर मनप्रीत बादल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, श्वेता मलिक, जीवन गुप्ता, जय इंदर कौर, तीक्ष्ण सूद आदि शामिल थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

