ध्रुव वधवा को पंजाब भाजपा ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

punjabkesari.in Friday, Sep 17, 2021 - 07:30 PM (IST)

चंडीगढ़ : भाजयुमो के पूर्व हिमाचल प्रभारी ध्रुव वधवा को पंजाब भाजपा के मीडिया प्रकोष्ठ का सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के निर्देशों अनुसार भाजपा मंत्री सुभाष शर्मा की तरफ से यह नियुक्ति पत्र जारी किया गया है। ध्रुव वधवा ने साल 2012 में पंजाब विधानसभा चुनाव में जे.पी. नड्डा और स्व. कमल शर्मा के साथ बतौर सहायक काम किया है। 2013-16 तक ध्रुव वधवा पंजाब भाजपा के सोशल मीडिया एवं आई.टी. सह-इंचार्ज भी रहे। 

बता दें कि ध्रुव वधवा ने 2014 में जम्मू और 2017 में हुए उत्तर प्रदेश चुनाव के चुनावों में भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई थी। ध्रुव ने लंबे समय से एक कर्मठ वर्कर के रूप में पार्टी के लिए काम किया। 2017 में उन्हें भाजयुमो का नैशनल स्पोट् सह-प्रभारी बनाया गया। 2018 में उन्हें भाजयुमो के हिमाचल प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। इन्हीं योग्यताओं को देखते हुए पार्टी ने उन्हें खेलो भारत प्रोग्राम का नैशनल इंचार्ज भी बनाया। इसके अलावा सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय समन्वयक एवं भाजयुमो ब्लड हैल्पलाइन के राष्ट्रीय प्रभारी के रूप में ध्रुव ने शानदार काम किया।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News