पंजाब भाजपा प्रभारी विजय रुपाणी पहुंचे जालंधर, सभी मोर्चों ने किया स्वागत
punjabkesari.in Friday, Jan 05, 2024 - 04:34 PM (IST)

जालंधर (मजहर) : भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी पंजाब के सभी मोर्चों की संयुक्त बैठक जालंधर में आयोजित हुई, जिसमें भाजपा पंजाब के सभी मोर्चों के प्रभारियों, सह-प्रभारियों, मोर्चा अध्यक्षों व उनके पदाधिकारियों ने भाग लिया।
इस बैठक में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा पंजाब के प्रदेश प्रभारी विजय रूपाणी तथा भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व भाजपा पंजाब के सह-प्रभारी डॉ. नरिंदर सिंह रैना विशेष रूप से उपस्थित हुए। विजय रुपाणी, डॉ. नरेंदर सिंह रैना तथा सुनील जाखड़ का बैठक में पहुंचने पर प्रदेश महासचिव राकेश राठौर ने जिला पदाधिकारियों के साथ पुष्पगुच्छ व दोशाला देकर स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ मनोरंजन कालिया, संजीव खन्ना, अमरजीत सिंह अमरी आदि भी उपस्थित थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here