पंजाब भाजपा की चुनाव कमेटी में कैप्टन, जाखड़ सहित इन नेताओं को मिली जगह

punjabkesari.in Thursday, Dec 15, 2022 - 01:18 PM (IST)

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस से आए वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां देना जारी रखते हुए पंजाब की 15 सदस्यीय प्रदेश चुनाव कमेटी में 5 पूर्व कांग्रेसियों को जगह दी है। 

चुनाव कमेटी में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पूर्व सांसद सुनील जाखड़, पूर्व मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी व राजकुमार वेरका और पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लों को शामिल किया गया है। इनके अलावा प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा, संगठन महामंत्री श्रीनिवासलु, राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया व तीक्षण सूद, हरजीत ग्रेवाल, पूर्व डी.जी.पी. सर्बजीत सिंह विर्क और महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू सेठी भी चुनाव कमेटी में शामिल हैं। 

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, पंजाब प्रभारी विजय रूपाणी तथा प्रदेश भाजपा सह-प्रभारी डॉ. नरेंद्र सिंह रैना को कमेटी में बतौर विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ विचार-विमर्श के बाद पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने प्रदेश की चुनाव कमेटी और अनुशासन कमेटी घोषित की है। प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता ने बताया कि अनुशासन कमेटी में विनोद शर्मा, निधड़क सिंह बराड़, केवल कुमार, वरिंदर कौर थांदी, डॉ. जसविंदर सिंह तथा अरुणेश शाकर को शामिल किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal