फूलका बताएं, कांग्रेसी मंत्रियों के साथ गुप्त बैठक क्यों की : शिअद

punjabkesari.in Friday, Feb 15, 2019 - 08:18 AM (IST)

चंडीगढ़(अश्विनी): शिरोमणि अकाली दल ने आज विधायक एच.एस. फूलका से कहा कि वह स्पष्ट करें कि उन्होंने ‘आप’ से इस्तीफा दे दिया है या नहीं और यह भी बताएं कि वह विधानसभा में कांग्रेसी मंत्रियों के साथ गुप्त तौर पर बैठक क्यों कर रहे थे, क्यों उनसे निर्देश ले रहे थे? 

पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया और परमिंद्र सिंह ढींडसा के नेतृत्व में शिरोमणि अकाली दल के विधायकों ने विधानसभा की मीडिया गैलरी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि फूलका को बताना चाहिए कि क्या ‘आप’ और विधानसभा के मैंबर के तौर पर इस्तीफा देने के बाद विधानसभा सत्र में भाग लेना उनको नैतिक तौर पर ठीक लगता है? मजीठिया ने कहा कि कितने दुख की बात है कि कांग्रेसी मंत्री सुखजिंद्र रंधावा द्वारा फूलका को एक गुप्त बैठक के लिए बुलाया गया। 

फूलका ने केंद्रीय हाल में सिर्फ कांग्रेसी मंत्रियों के साथ बैठक ही नहीं की, बल्कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के निर्देश पर एस.जी.पी.सी. का चुनाव करवाने की मांग करने वाला प्रस्ताव भी पेश कर दिया। उन्होंने कहा कि फूलका संविधान से ऊपर हैं क्या, जो वह ‘आप’ की सदस्यता मर्जी से छोडऩे के बाद भी विधानसभा का अंग बने रह सकते हैं। 

Vatika