पंजाब विधानसभा बजट सत्रः मोर्चे पर अकाली,पुलिस ने बरसाईं लाठियां

punjabkesari.in Tuesday, Mar 20, 2018 - 02:11 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा सत्र के शुरू होते ही सैक्टर-25 के रैली ग्राऊंड में अकाली दल की तरफ से विशाल रैली की गई। इस रैली दौरान बड़ी संख्या में अकाली पहुंचे। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ,पूर्व उप मुख्य मंत्री सुखबीर सिंह बादल ,भाजपा पंजाब प्रधान विजय सांपला सहित कई दिग्गज वहां कांग्रेस सरकार का विरोध करने के लिए जुटे। इस दौरान अकाली नेताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। इसके बाद अकाली लीडरशिप के नेतृत्व में बड़ी संख्या में  पहुंचे लोगों ने विधानसभा की तरफ कूच करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उग्र हुए लोगों को काबू करने के लिए लाठीचार्ज के साथ-सात पानी की बौछारें की।   

चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें  रोकने के लिए पूरी तैयारी की हुई थी। अकालियों को विधानसभा जानें से रोकने के लिए 2000 के करीब पुलिस के जवानों को तैनात किया गया। इस के इलावा पैरा मिलटरी फोर्स, रैपिड एक्शन फोर्स और महिला पुलिस भी तैनात की गई। इस दौरान एस.एस. पी. जगदरे नीलांबरी ने कहा कि पहले अकालियों को आगे न बढ़ने की अपील की गई परन्तु वह नहीं मानें तो फिर उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया गया।

Punjab Kesari