भाजपा ने पंजाब में शहरी क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव में बनाई बढ़त उपचुनावों में गंवाई

punjabkesari.in Friday, Oct 25, 2019 - 09:36 AM (IST)

चंडीगढ़/जालंधर,(शर्मा, धवन): पंजाब विधानसभा की 4 सीटों पर हुए उपचुनाव में से भाजपा शेयर की 2 सीटों फगवाड़ा और मुकेरियां विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की परफॉर्मैंस में वर्ष 2017 के मुकाबले कमी दर्ज की गई है। यही कारण है कि जहां उपचुनाव में पार्टी फगवाड़ा सीट गंवा बैठी, वहीं मुकेरियां पर भी कांग्रेस से पिछड़ गई। फगवाड़ा सीट पर उम्मीदवार सोम प्रकाश, जो संसदीय चुनाव जीतने के बाद केंद्रीय मंत्री हैं, वर्ष 2017 में विधायक बने थे। उपचुनाव परिणाम ने साबित कर दिया कि सीट पर पार्टी के वोट शेयर में भारी गिरावट (12.97 प्रतिशत) दर्ज की गई है।  

वर्ष 2017 विधानसभा चुनाव में पार्टी का वोट शेयर 35.32 प्रतिशत था जो इस उपचुनाव में घट कर 22.35 प्रतिशत रह गया है। नतीजतन उम्मीदवार राजेश बाघा को कांग्रेस उम्मीदवार बलविंद्र सिंह धालीवाल से हार का सामना करना पड़ा। पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले कांगे्रस के वोट शेयर में 13.86 प्रतिशत की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी का वोट शेयर 33.76 प्रतिशत था जो उपचुनाव में बढ़कर 47.62 प्रतिशत दर्ज किया गया। मुकेरियां सीट पर पार्टी के वोट शेयर में पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले सुधार दर्ज किया गया है लेकिन कांग्रेस इसे अपने कब्जे में रखने में सफल रही।

पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार अरुणेष कुमार को 24.96 प्रतिशत मत प्राप्त हुए थे लेकिन पार्टी के बागी नेता जंगी लाल महाजन जिसने आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था, को 15.23 प्रतिशत मत प्राप्त हुए थे। दोनों उम्मीदवारों को मिले मतों को जोड़ लिया जाए तो वर्ष 2017 विधानसभा चुनाव में पार्टी का वोट शेयर 40.19 प्रतिशत था। उपचुनाव के नतीजे के अनुसार उम्मीदवार जंगी लाल महाजन को 43.65 प्रतिशत प्राप्त हुए जो पिछले चुनाव में अरुणेष और जंगी लाल के संयुक्त वोट शेयर के मुकाबले 3.46 प्रतिशत अधिक है। इस सीट पर कांग्रेस के वोट शेयर में पिछले चुनाव के मुकाबले 4.52 प्रतिशत की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। गत विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार रजनीश कुमार बब्बी को 42.10 प्रतिशत मत प्राप्त हुए थे, इस बार उपचुनाव में पार्टी की उम्मीदवार इंदू बाला को 46.62 प्रतिशत मत प्राप्त हुए।


जलालाबाद
उम्मीदवार    पार्टी    मिले वोट
रमिंद्र आवला    कांग्रेस    76098
डा. राज सिंह    शिअद    59465
मङ्क्षहद्र सिंह कचूरा    ‘आप’    11301
जगदीप कम्बोज    स्वतंत्र    58&6

दाखा  
मनप्रीत सिंह अयाली    शिअद    66297
कै. संदीप संधू    कांग्रेस    51625
सुखदेव सिंह    लिप    8441
अमनदीप सोही    ‘आप’    2804

फगवाड़ा  
बलविंद्र धालीवाल    कांग्रेस    49215
राजेश बाघा    भाजपा    2&099
भगवान दास    बसपा    15990
जरनैल नंगल    लिप    9088

मुकेरियां  
इंदू बाला    कांग्रेस    5&910
जंगी लाल महाजन    भाजपा    50470
गुरध्यान सिंह    ‘आप’    8261
 

Vatika