पंजाब कैबिनेट की बैठक खत्म, औद्योगिक और व्यापारिक नीति को दी मंजूरी

punjabkesari.in Friday, Feb 03, 2023 - 03:59 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आज  पंजाब सिविल सचिवालय में कैबिनेट बैठक की गई।  इस दौरानअलग-अलग मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। औद्योगिक और व्यापारिक नीति को लेकर अहम फैसला लिया है। 

मुख्यमंत्री ने इलेक्ट्रीकल व्हीकल पॉलिसी और नई उद्योग पॉलिसी को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि कारोबारियों से विचार-विमर्श करने के बाद ही नई पॉलिसी बनाई गई है। नई पॉलिसी बनाते हुए कारोबारियों के सुझावों को शामिल किया गया है। इसके अलावा बैठक में शाहकोट कंडी डेम प्रोजेक्ट पास किया गया। बता दें कि इससे पहले वाली औद्योगिक पॉलिसी 16 जनवरी 2022 को खत्म हो गई थी। मान सरकार ने अब नई पॉलिसी को मंजूरी दी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Urmila